आगरालीक्स… आगरा से लॉयन सफारी जा रही केटीएम पावर राइड रैली के बाइकर्स की भीषण हादसे में, दो बाइकर्स की मौत के साथ दो की हालत गंभीर है।
आगरा के सुभाष पार्क स्थित शोरूम से रविवार सुबह आठ बजे केटीएम पावर राइड रैली रवाना हुई थी। एक बाइक पर दो बाइकर्स सवार थे और रैली में 28 बाइक थी। रविवार दोपहर साढ़े 12.30 बजे सिरसागंज के पास टोडसी गांव पर दो बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार सौ किमी प्रति घंटा से ज्यादा रही होगी। एक बाइक पर बाइक पर शक्ति पुत्र रामपाल निवासी बसई ताजगंज आगरा अपने भाई विशाल के साथ था। दूसरी बाइक पर फीरोजाबाद के टापाकला निवासी 18 वर्षीय हरेंद्र यादव और शिकोहाबाद निवासी नीरज
हादसे में हरेंद्र की मौत हो गई, जबकि शक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों को आगरा रेफर किया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंस्पेक्टर सिरसागंज सुनील तोमर का मीडिया से कहना है कि आगरा के मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और ना कोई लिखित जानकारी दी। हरेंद्र के पिता ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।