आगरालीक्स ..आगरा में नवजात के गलत ड्रिप लगाने से उंगली खराब हो गईं, एक महीने के नवजात का हाथ काटना पडेगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फीरोजाबाद निवासी नरेश कुमार ने पत्नी प्रतिभा को नोबल मैटरनिटी एंड नर्सिंग होम, नगला पदी न्यू आगरा में भर्ती कराया, 19 दिसंबर को डिलीवर हुई। आरोप है कि उनके बच्चे की तबीयत खराब बताते हुए डॉ ममता सक्सेना और डॉ संजय सक्सेना ने एनआईसीयू में भर्ती कर दिया। 2 जनवरी को बच्चे के उल्टे हाथ में ड्रिप लगाने के लिए उसे कस कर बांध दिया, इससे हाथ नीला हो गया और उंगलियां काली पड गईं। बच्चे का इलाज दिल्ली में चल रहा है, डॉक्टरों ने गैंग्रीन बताई है और हाथ काटने के लिए कहा है। सीएमओ डॉ मुकेश वत्स का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
