आगरालीक्स ..आगरा के आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढा दी गई है। अब 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ छात्र छात्राएं 31 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। पीआरओ डॉ गिरजा शंकर शर्मा का कहना है कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि विलंब शुल्क के साथ 28 जनवरी थी लेकिन कुछ छात्रों के फॉर्म नहीं भरे गए हैं इसलिए अंतिम तिथि बढा दी गई है।