आगरालीक्स.. आगरा में ओपी ज्वैलर्स के संचालक और पत्नी के डबल मर्डर में पोस्टमार्टम में बडा खुलासा।
आगरा में मंगलवार को शमसाबाद के हरसहाय मोहल्ला में ओपी ज्वैलर्स मुकलेश के पिता ओम प्रकाश के नाम पर ओपी ज्वैलर्स नाम है के संचालक मुकलेश गुप्ता 62 और उनकी पत्नी लता गुप्ता का शव मिला था, मुकलेश गुप्ता के पैर और हाथ में प्रेस के तार को काटकर लगाने के बाद करंट लगाया गया।
गला घोंटकर हत्या, गले में सूजा घुसाया
पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक, मुकेशल की तार से गला दबाकर हत्या की गई, उनकी पत्नी लता गुप्ता की रस्सी से गला दबाकर हत्या की, गले में सूजा से बार किए गए। करंट भी लगाया गया, करंट हत्या करने से पहले लगाया या बाद में इसकी गुत्थी नहीं सुलझी है।
सीसीटीवी में दिखाई दिए, आठ बजे के बाद वारदात
शाम पांच बजे मुकलेश गुप्ता ने दुकान बंद की थी। स्कूटर से घर लौटे। नौकर सुधीर पीछे बैठा था। शाम सवा पांच बजे मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में है। शाम सात बजे करीब वह घर से फिर निकले। इस बार पैदल थे। चचेरे भाई विकास गुप्ता से बाजार में नमस्ते हुई। यहां से वह थाने के सामने गोपाल गुप्ता की मोबाइल शॉप पर गए। यहां कुछ पल रुके। वहां से दाऊजी और साईं मंदिर में दर्शन करने गए। आठ बजे से कुछ मिनट पहले उमेश की दवा की दुकान पर गए। कोई दवा ली। यहां से सीधे घर चले गए। रात करीब साढ़े आठ बजे दूधवाला आया। वह नीचे से आवाज लगाता है। हर दिन लता गुप्ता ऊपर से रस्सी में डलिया बांधकर नीचे लटका देती थीं। वह उसमें दूध का डिब्बा रख देता था। उसने आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह ऊपर गया। दूधवाले ने बताया कि तेज आवाज में टीवी चल रहा था। उसने दूध का डिब्बा एक जगह रखा और बिना किसी से बात किए वापस लौट आया। मंगलवार की सुबह आठ बजे नौकरानी के आने पर घटना की जानकारी हुई।
सोना ही लूटा, साहूकारी का लाइसेंस
मुकलेश गुप्ता के पास साहूकारी का लाइसेंस था। ब्याज पर रुपये भी उधार दिया करते थे। बदले में जेवरात और जमीन गिरवी रखवाते थे। मुकलेश गुप्ता का अच्छा काम था। दुकान का पूरा सामान वह घर पर ही ले आते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बदमाश सोना और कैश लूट कर ले गए हैं। चांदी नहीं ले गए ।
तीनों बेटियों की शादी,अकेले रह रहे थे घर में
मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता अकेले रहते थे। तीन बेटिया हैं। डॉक्टर प्रियंका गुप्ता, गीतिका और दीपिका। तीनों विवाहित हैं। डॉक्टर प्रियंका आगरा में रहती हैं। उनके पति कर्नल डॉक्टर श्याम इलाहाबाद में तैनात हैं। हाल ही में उनका स्थानांतरण हुआ है। गीतिका हैदराबाद और दीपिका गांधीनगर, गुजरात में रहती हैं। दोनों छोटी बेटियां इंजीनियर हैं।
मुकलेश गुप्ता चार भाई थे। वह तीसरे नंबर के थे। सबसे बड़े डा. अवधेश गुप्ता हैं। उनका शमसाबाद में ही क्लीनिक है। दूसरे नंबर के डा. अखिलेश गुप्ता का निधन पूर्व में हो चुका है। सबसे छोटे सर्वेश गुप्ता हैं।
बंद रहेगा सराफा बाजार
मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी की हत्या के विरोध में शमसाबाद सराफा बाजार बुधवार को भी बंद रहेगा। सराफा कारोबारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो पूरे आगरा का सराफा बाजार बंद कराया जाएगा। कारोबारी सड़क पर उतरेंगे।
घटनाक्रम
सोमवार 5 बजे मुकलेश गुप्ता ने अपनी सराफ की दुकान बंद की। कर्मचारी सुधीर के साथ स्कूटर से घर लौटे।
7 30 बजे बजे वह दाऊजी मंदिर और साईं मंदिर दर्शन करने गए।
7:50 पर थाने के सामने मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। दवा ली। घर चले गए।
8:30 बजे रात दूधवाला आया। तेज आवाज में टीवी चल रहा था।
रात 9:08 बजे मोबाइल वाले राहुल ने फोन मिलाया। फोन नहीं उठा।