आगरालीक्स… आगरा में बसंत पंचमी का उल्लास है, पीले कपडे पहनने के साथ बसंती रंग चहुंओर दिखाई दे रहा है।
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है, विद्या दायनी मां सरस्वती की पूजा करने के साथ ही बसंत पंचमी से मौसम भी बदलने लगता है। आगरा के दयालबाग को पीले रंग में सजाया गया है।
क्यों पहनते हैं पीले कपडे
पंचमी के समय पीला कपड़ा पहनने का रिवाज है। इसके पीछे कारण है कि इस समय मौसम बहुत सुहावना हो जाता है। ना बहुत अधिक ठंड रहती है और ना ही गर्मी। इसके साथ-साथ फूल, पत्तियां, पौधे सब मुस्कुरा रहे होते हैं। खुशहाली अपना दामन फैलाए खड़ी होती है। इस मौसम में सरसों की फसल लहलहा रही होती है और सरसों के फूलों से यह धरती पीली नजर आ रही होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सब लोग बसंत पंचमी के दिन पीले कपड़े पहनते हैं और पहनना पसंद किया जाता है।
इसी दिन सरस्वती पूजा भी की जाती है और पूजा में पीला वस्त्र शुभ माना जाता है इस कारण भी बसंत पंचमी वाले दिन लोग पीले कपड़े पहनते हैं।