आगरालीक्स.. आगरा के बडे ज्वैलर और उनकी पत्नी की हत्या कर 5 करोड का सोना लूटने वाले अरेस्ट, पुलिस ने दोनों को पकडा, ये दोनों की शमसाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने लूट का सामान भी जब्त किया है, बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
आगरा में शमसाबाद के हरसहाय मोहल्ला में ओपी ज्वैलर्स के संचालक मुकलेश गुप्ता 62 और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या कर बदमाश सोना लूट कर ले गए थे। 28 जनवरी को सुबह हत्याकांड का पता चला था। ज्वैलर के करंट भी लगाया था, पुलिस ने लूट के बाद हत्या के आरोप में दो को अरेस्ट किया है।
परिचित परचून की दुकान संचालक ने साथी के साथ मिलकर की लूट
पुलिस ने शमसाबाद निवासी कपिल गुप्ता और उसके साथी ओम बाबू राठौर को अरेस्ट किया है। पंकज गुप्ता की शमसाबाद में परचून की दुकान है वह मुकलेश गुप्ता का परिचित भी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कपिल की परचून की दुकान थी और वह मुकलेश का परिचित था और ओम बाबू पर 10 लाख रुपये का कर्जा था। इन दोनों ने मिलकर हत्या कर लूट की थी। 10 लाख का कर्जा चुकाने के लिए लूट की प्लानिंग की, साजिश के तहत 22 जनवरी को कपिल गुप्ता ने मुकलेश गुप्ता से एक अंगूठी खरीदी थी।
लता गुप्ता की हत्या के बाद मुकलेश का गला घोंटा
पूछताछ में सामने आया है कि 27 जनवरी को पांच बजे मुकलेश गुप्ता अपने घर पहुंचे, वहां से सात बजे के बाद बाजार जाने के लिए चले गए। इसी दौरान रात आठ बजे कपिल गुप्ता और ओम बाबू राठौर अंगूठी के रुपये देने के लिए उनके घर में घुस गए। उन्होंने लता गुप्ता को पकड लिया, गला दबाकर हत्या करने के बाद लूटपाट की, अलमारी से सोने के आभूषण भर लिए, इसी दौरान रात 8 30 बजे मुकलेश घर लौट आए। उन्होंने मुकलेश को भी दबोच लिया और गला दबाकर हत्या करने के बाद करंट लगाया जिससे वह जिंदा ना बचें।
5 करोड का सोना लूटा
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुकलेश गुप्ता के घर से 5 करोड का सोना लूटा गया है, पुलिस ने सोना भी जब्त किया है।