आगरालीक्स ..बजट में फुटवियर पर कस्टम ड्यूटी बढा दी गई है, एफमेक के अध्यक्ष आगरा के जूता निर्यातक पूरन डावर का कहना है कि इससे आगरा का जूता चीन के सस्ते जूते को मात दे सकेगा। कस्टम ड्यूटी बढने से चीन से आ रहा सस्ता जूता महंगा हो जाएगा, इससे आगरा में लघु जूता उद्योग को लाभ होगा।
शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने बजट 2020 पेश किया, इसमें फुटवियर और फर्नीचर पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की है। एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर का कहना है कि फुटवियर और पर कस्टम ड्यूटी 20 फीसद थी, इससे चीन से बडी मात्रा में सस्ता जूता और चप्पल सप्लाई हो रहे थे, इसका बाजार लगातार बढ रहा था। मगर, कस्टम ड्यूटी 20 फीसद से बढाकर 30 फीसद किए जाने से चीन से आने वाला जूता और चप्पल महंगे हो जाएंगे। इससे आगरा में तैयार हो रहे सस्ते जूता और चप्पलों की मांग बढेगी, ये चीन से सस्ते होंगे और आगरा के लघु जूता उद्योग की गुणवत्ता भी अच्छी है।
आम आदमी के लिए महंगे हो जाएंगे जूता चप्पल
उधर, विशेषज्ञों के अनुसार कस्टम ड्यूटी बढने से आम आदमी के लिए चीन सहित अन्य देशों से आ रहा सस्ता जूता महंगा हो जाएगा, इसमें 15 फीसद तक की बढोत्तरी हो सकती है।
. इससे बाजार में फुटवियर और फर्नीचर की कीमतों में बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा बजट में वित्त मंत्री ने यह भी एलान किया कि मेडिकल इक्विपमेंट के इंपोर्ट पर मामूली हेल्थ सेस लगाया जाएगा. इससे देश में निर्यात किए गए मेडिकल इक्विपमेंट महंगे हो जाएंगे.