आगरालीक्स ..आगरा की युवती अपने एक साल के बेटे को मां के पास छोडकर दोस्त के साथ चली गई, समुद्र किनारे का वीडियो टिक टॉक पर डाल दिया, उसके पति को पता चला, उसने युवती को साथ रखने से इन्कार कर दिया है।
आगरा के सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी दो साल पहले 2017 में दिल्ली के एक युवक से हुई, उनके एक साल का बच्चा है। युवक और युवती में कुछ विवाद हो गया, इस पर युवती अपने मायके सदर में आ गई। उसकी आनलाइन डेटिंग साइट से नासिक के एक युवक से दोस्ती हो गई।
पति के पास जाने के लिए निकली, दोस्त संग बनाया वीडियो
पिछले दिनों युवती सदर में अपने मायके से कैब लेकर दिल्ली अपने पति से मिलने की बात कहकर निकली, अपने बेटे को मां के पास छोड गई। लेकिन वह दिल्ली नहीं पहुंची, इससे परिजनों को चिंता हो गई, युवती के गायब होने की सूचना उसके पति ने थाना सदर में दी। इसी दौरान दिल्ली निवासी युवक ने टिक टॉक पर अपनी पत्नी का समुद्र किनारे बनाया वीडियो देखा, इसमें वह अपने दोस्त के साथ दिखाई दे रही थी। पुलिस ने युवती से संपर्क किया वह लौट आई।
पति साथ रखने को तैयार नहीं
पुलिस ने पति पत्नी को बुलाया, पति ने अब अपनी पत्नी को साथ रखने से इन्कार कर दिया है, उसका कहना है कि उसकी दूसरे युवक से दोस्ती है, उसके साथ एक महीना रही है अब उसी के साथ रहे। युवती का कहना है कि उसका पति कई महिलाओं से बात करता था, इसके बाद भी वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है, पुलिस दोनों की काउंसिलिंग कर रही है।