आगरालीक्स ..आगरा में आपके घर भी नकली दूध तो नहीं आ रहा है, दूध के स्वाद से पता कर सकते हैं कि दूध सही है या नकली है।
आगरा में बडे स्तर पर नकली और सिंथेटिक दूध जब्त किया जा रहा है, डेयरी का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है। इससे लोग भी चिंतित हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर ने बताया कि दूध सही है या सिंथेटिक है,
ऐसे होती है पहचान
दूध का पता करने के लिए एक कटोरी में दूध लें, एक घूंट पीएं और कुल्ला कर दें। सिंथेटिक और नकली दूध शुरू में मीठा लगता है इसके बाद स्वाद कसैला हो जाता है। कुछ देर तक इसे महसूस करें, कुछ देर बाद मुंह का स्वाद कसैला हो जाता है तो यह सिंथेटिक हो जाता है।
इस तरह भी कर सकते हैं जांच
50 मिलीलीटर दूध में 50 मिलीलीटर पानी मिला लें, इसे जोर से हिलाएं। छाग बडे और ज्यादा हों और रोशनी में छाग में रोशनी में रंगीन चमक है तो दूध सिंथेटिक है।
दूध में मिलावट की भी कर सकते हैं पहचान
एक थाली में एक चम्मच दूध डाले, दूध प्योर है तो धीरे बहेगा और नकली है तो सफेद लाइन छोडता हुआ आगे की तरफ तेज बहेगा।