आगरालीक्स ..आगरा में ज्वैलर और पत्नी की हत्या कर पांच करोड का सोना लूटने वालों के पिता बोले बेटे को फांसी दे दो, उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहते हैं।
आगरा में शमसाबाद के हरसहाय मोहल्ला में ओपी ज्वैलर्स के संचालक मुकलेश गुप्ता 62 और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या कर बदमाश सोना लूट कर ले गए थे। 28 जनवरी को सुबह हत्याकांड का पता चला था। पुलिस ने शमसाबाद निवासी परचून की दुकान चलाने वाले कपिल गुप्ता और उसके साथी ओम बाबू राठौर को पकडा था, उनके पास से करीब पांच करोड का लूटा हुआ सोना भी जब्त किया गया है।
नहीं देखना मुंह, लटका दो फांसी पर
पुलिस ने दोरों आरोपियों को अरेस्ट करने के बाद कपिल गुप्ता के पिता अवधेश गुप्ता और
ओमबाबू राठौर के पिता सुनील कुमार राठौर को थाने पर बुलाया। उनसे कहा कि अपने बेटों से मिलना है, उन्होंने मिलने से इन्कार कर दिया, कहा कि इन्हें फांसी दे दो, इन्होंने दो लोगों की हत्या कर दी, इस उम्र में किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोडा है। कर्ज था तो मेहनत करते, खाना तो अच्छी तरह से खा रहे थे, हत्या और लूट क्यों की।