आगरालीक्स.. आगरा में पहुंचा गंगाजल छह साल तक ही प्यास बुझा सकता है, 2026 के बाद पीने के पानी की परेशानी होगी। ऐसे में
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र अरिदमन सिंह ने पानी के लिए मिशन 2026 का आगाज किया।
मंगलवार को प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि गंगाजल प्रोजेक्ट भाजपा सरकार की बडी उपलब्धि है, इसके लिए जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने कहा कि अब मिशन 2026 शुरू करना होगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने बताया कि 140 क्यूसिक गंगाजल की आपूर्ति शहर में हो रही है, यह प्रोजेक्ट 2016 में पूरा होना था इसके लिए बडे प्रयास किए गए। अब गंगाजल घरों तक पहुंच रहा है। मगर, जिस तरह से आगरा की जनसंख्या और आबादी का क्षेत्र बढ रहा है, इसके हिसाब से 140 क्यूसिक गंगाजल 2026 के बाद पूरे शहर की प्यास नहीं बुझा पाएगा। इसके लिए अभी से विकल्प तलाशने के साथ प्रयास करने होंगे, जिससे आगरा में पानी की कमी ना रहे। इसके लिए यमुना पर बैराज एक बडा प्रोजेक्ट है, इसे समय से पूरा किया जाए। इसके साथ ही अन्य विकल्पों की भी तलाश की जाए। मीडिया प्रभारी डॉ मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।