आगरालीक्स …आगरा पुलिस ने होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट में पकडी उज्बेकिस्तान की तीन युवतियां टूर वीजा पर आईं थी और यहां सेक्स रैकेट के लिए काम कर रहीं थी। पुलिस ने होटल से युवक युवतियों सहित छह को अरेस्ट किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने टीम क साथ सोमवार की रात को होटल हेवन , ताजगंज में छापा मारा, पुलिस के पहुंचते ही खलबली मच गई। पुलिस ने होटल के कमरे खुलवाए, उसमें युवक और युवती पकडे गए। पुलिस ने होटल से छह युवक और युवतियों को हिरासत में लिया है।
विदेशी युवती के साथ पकडे युवक
पुलिस ने होटल के एक कमरे से विदेशी युवतियों के साथ युवक पकडे हैं। युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है, युवतियां उजवेकिस्तान की बताई जा रही हैं। पुलिस को एक बडे सेक्स रैकेट पकडे जाने की उम्मीद है, किस तरह से विदेशी युवतियों को होटल में भेजा जा रहा था, इसके लिए कौन डीलिंग करता था और कितने रुपये में युवतियों को होटल के कमरे में भेजा जाता था इसकी जांच की जा रही है। होटल के कमरे से पकडे गए युवतियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं, मोबाइल को भी चेक किया जा रहा है जिससे पता चल सके कि सेक्स रैकेट से कौन कौन लोग जुडे हुए हैं।

ये किए गए अरेस्ट
पुलिस ने होटल से पांच युवतियों और एक दलाल को गिरफ्तार किया। इनमें तीन युवती उज्बेकिस्तान और एक नेपाल की है, एक युवती लुधियाना की रहने वाली है। हरीपर्वत क्षेत्र के बाग मुजफ्फर खां निवासी दलाल राहुल कुशवाह भी गिरफ्तार हुआ है, मौके से महिला दलाल रोशनी और मुख्य दलाल राहुल का भाई अभिषेक फरार हो गया। पुलिस ने विदेशी युवतियों के पासपोर्ट जब्त करके दूतावास को भी सूचना दे दी है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि होटल में देह व्यापार के मामले में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। उज्बेकिस्तान की युवतियां टूर वीजा पर भारत आती थीं और यहां देह व्यापार के धंधे में लिप्त रहती थीं।