आगरालीक्स.. आगरा में होटल में युवकों के संग आपित्तजनक हालत में पकडी गई विदेशी कॉल गर्ल और होटल संचालक पर मुकदमा, पुलिस ने होटल सील कर दिया है।
आगरा पुलिस ने सोमवार रात को ताजगंज के होटल हेवन में छापा मारा था, टीम ने होटल के कमरों से विदेशी युवतियों के साथ युवकों को अरेस्ट किया था। पुलिस ने मंगलवार को होटल हेवन के संचालक राहुल मिश्रा, प्रशांत सहित 12 पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
एफआईआर में कला कुंज, मारूति स्टेट का दलाल अर्पित, बाग मुजफ्फर खां का राहुल, होटल संचालक राहुल मिश्रा, प्रशांत राघव, दलाल आकाश उर्फ पुनीत, अभिषेक उर्फ सुनील के साथ पांच विदेशी युवतियां और एक दलाल युवती नामजद किए गए हैं।
