आगरालीक्स.. आगरा में बैंक, एटीएम और साइबर फ्राड की घटनाएं बढने पर साइबर क्राइम थाना खुलेगा, 1100 करोड से आगरा सहित 16 मंडलों में यह साइबर क्राइम थाने खोले जाने हैं। बुधवार को यूपी कैबिनेट की बैठक में साइबर क्राइम थाने खोलने का निर्णय लिया गया।
बुधवार को यूपी कैबिनेट की बैठक हुई, इसमें कई प्रोजेक्ट को स्वीक्रति दी गई। इसमें साइबर क्राइम थाना भी शामिल है, साइबर क्राइम के बढते अपराध के बाद यह थाना खोला जा रहा है। साइबर क्राइम थाना आगरा के साथ ही प्रदेश के 16 मंडलों में खोला जाएगा। इन थाने में अलग से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होंगे, ये मंडल के साइबर सेल से संबंधित मामलों की जांच करेंगे।