आगरालीक्स.. आगरा में अब हेलीकॉप्टर से भी घूम सकेंगे, इसके लिए इनर रिंग रोड और आगरा-लखनऊ एक्सव्रेसवे के बीच में
हेलीपोर्ट बन रहा है, इसका 70 फीसद तक काम पूरा हो चुका है।
आगरा में आने वाले पर्यटक हेलीकॉप्टर से ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा सहित अन्य स्मारक देख सकें, इसके लिए आगरा में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। इसके लिए पांच एकड में करीब पांच करोड के बजट से इनर रिंग रोड और आगरा-लखनऊ एक्सव्रेसवे के बीच में हेलीपोर्ट बनाया जा रहा है। इसका 70 फीसद काम पूरा हो चुका है। योजना के प्रभारी व पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सादाब खान का कहना है कि योजना का 70 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। 30 फीसदी काम अप्रैल के मध्य तक पूरा हो जाएगा।
हेलीकॉप्टर सेवा
— इनर रिंग रोड और आगरा-लखनऊ एक्सव्रेसवे के बीच में
हेलीपोर्ट बन रहा है,
- 05 एकड़ में विकसित हो रहा हेलीपोर्ट
- 01 हेलीपैड बनाया जा रहा है
- 02 हैंगर होंगे हेलीकॉप्टरों को खड़ा करने के लिए
- 4.95 करोड़ रुपये की है योजना
- इंटरनेट इमेज