आगरालीक्स.. आगरा विवि ने बीएड 2005 में 2824 माक्र्सशीट पफर्जी घोषित कर दी हैं, 4766 बीएड की माक्र्सशीट की जांच चल रही है।
आगरा के आंबेडकर विवि में बीएड 2005 में फर्जीवाडा किया गया, एसआईटी ने जांच के बाद विवि को 4766 फर्जी छात्रों की सूची सौंपी, इन सूची को विवि की वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद विवि ने 15 दिन में छात्रों से जवाब मांगे। 4766 फर्जी छात्रों की सूची में से 3637 फर्जी छात्र थे, इन छात्रों में से 895 ने ही साक्ष्य दिए हैं कि वे सही छात्र हैं, इन साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
कार्यपरिषद की बैठक में निर्णय
विवि में शुक्रवार को कार्यपरिषद की बैठक हुई, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने बताया कि 3637 फर्जी छात्रों में से 2824 ने कोई जवाब नहीं दिया है, इन सभी छात्रों को फर्जी मान लिया गया है। इनकी सूची हाईकोर्ट में 10 फरवरी को सौंपी जाएगी। जिन छात्रों ने जवाब दिया है उनके जवाब को स्कैन कर एसआईटी को सौंपा जाएगा। इसकी जांच के बाद अन्य मामलों में भी निर्णय लिया जाएगा।