आगरालीक्स …आगरा के श्री क्रष्णा हॉस्पिटल में डॉक्टर और तीमारदार ने एक दूसरे को थप्पड जडे, मारपीट की, हॉस्पिटल के शीशे टूट गए। दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी प्रीति गोस्वामी की शादी मेरठ निवासी अभिनव गोस्वामी से हुई है। उसका श्री क्रष्णा हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना की डॉ गीता यादव से इलाज चल रहा था। डिलीवरी के लिए शनिवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, उसे डिलीवरी रूम में ले गए, डिलीवरी होने पर शिशु के सिर का आकार बडा होने पर डॉक्टर ने आपरेशन से डिलीवरी कराने के लिए कहा। इसे लेकर हॉस्पिटल संचालक डॉ अरविंद यादव और तीमारदारों में विवाद होने लगा। डॉ अरविंद यादव ने मरीज के तीमारदारों को बताया कि शिशु के सिर का आकार अधिक है, इससे सामान्य प्रसव नहीं हो सकता है, इस तरह के केस में आपरेशन किया जाता है, इस पर तीमारदार एक्सरे कराने के लिए कहने लगे। डॉक्टर उन्हें समझाने लगे, इससे मामला बढता गया, तीमारदार ने कह दिया कि मेरे पास आपकी रिकार्डिंग है।
जमकर हुई मारपीट
इससे आक्रोशित डॉ अरविंद यादव और तीमारदार के बीच मारपीट हो गई, डॉ अरविंद यादव का आरोप है कि तीमारदार ने उनके थप्पड मारा और शीशे तोड दिया। तीमारदार का आरोप है कि डॉक्टर और उनके स्टाफ ने बुरी तरह से पिटाई लगाई, पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर एनसीआर दर्ज की है।
रिकॉर्डिंग में डॉक्टर और तीमारदार की बात
तीमारदार ने डॉक्टर से बात करते समय अपने मोबाइल को रिकॉर्डिंग मोड लर लगा दिया, यह रिकॉर्डिंग अब वायरल हो रही है, इसमें डॉक्टर तीमारदार को समझा रहे हैं और तीमारदार अपनी बात कह रहा है।