आगरालीक्स.. आगरा में यातायात की नई व्यवस्था, मदिया कटरा से हरीपर्वत आ रहे हैं तो दिल्ली गेट होकर नहीं आ सकेंगे। अब आरबीएस कॉलेज से बाग फरजाना होते हुए एमजी रोड और हरीपर्वत पर पहुंचेंगे। रविवार से मदिया कटरा रोड पर वन वे कर दिया है, हरीपर्वत से मदिया कटरा जाने वाले वाहन सीधे जा सकेंगे।
आगरा में दोपहर के समय हरीपर्वत से मदिया कटरा वाले रोड पर जाम लग जाता है। ऐसे में यातायात पुलिस ने प्रयोग के तौर पर मदिया कटरा रोड को वन वे कर दिया है। अग्रसेन प्रतिमा तिराहे पर बैरियर लगाए गए हैं।
ऐसे जाएंगे वाहन
यातायात निरीक्षक सतीश राय का कहना है कि अग्रसेन प्रतिमा तिराहे पर बैरियर लगाए गए हैं। मदिया कटरा की ओर से आने वाले वाहनों को प्रतिमा तिराहे से आरबीएस कॉलेज की ओर भेजा जाएगा। हरीपर्वत की ओर जाना चाहेंगे तो आरबीएस कॉलेज से बाग फरजाना की ओर मुड़ जाएंगे। स्पीड कलर लैब तिराहा होते हुए हरीपर्वत चौराहे की ओर जा सकेंगे। यह व्यवस्था ट्रायल के तौर पर की गई है।