आगरालीक्स.. आगरा में यमुना किनारे बना अंबेडकर पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, मरम्मत के लिए पुल 15 दिन बंद रहेगा। राज्य सेतु निगम ने यातायात पुलिस से पुल बंद करने की अनुमति मांगी है। पुल को 15 दिन तक बंद करने से जवाहर और तीसरे पुल पर वाहनों का दबाव बढ जाएगा, इसे देखते हुए पुल को बंद रखने की तिथि यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित की जाएगी।
आगरा में 2008 में अंबेडकर पुल बना था, इस पुल को लेकर सवाल उठे थे, भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुल के ज्वाइंट एक्सपेंशन का गैप 200 से 250 एमएम तक हो गया है, यह 50 एमएम होना चाहिए। पांच ब्लॉक की बीम के दो से तीन हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दो ब्लॉकों में पुल पर चार से छह इंच के गड्ढे हो गए हैं। सेतु निर्माण निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम सिंह ने ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखा है। पत्र में पुल को बंद करने की अनुमति मांगी है।
पहले भी क्षतिग्रस्त हो चुका है पुल
इससे पहले भी अंबेडकर पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। 2016 में दो सप्ताह तक पुल बंद रहा। 2017 में भी पुल पर दरारें आ गईं। पुल फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है।