आगरालीक्स ..आगरा में नगर निगम की टीम ने एक बडी दुकान पर कार्रवाई की, प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
सोमवार को नगर निगम की टीम ने शमसाबाद रोड स्थित राज मिल्क प्रोडक्ट
की जांच की। नगर निगम की टीम ने दुकान से प्रतिबंधित पॉलिथीन व प्लास्टिक के दौने जब्त किए। नगर निगम ने राज मिल्क प्रोडक्ट शॉप से तकरीबन 25 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद होने पर दुकान स्वामी के ऊपर ₹25 हज़ार का जुर्माना भी लगाया गया।