आगरालीक्स ..वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही लव आज कल 2 के प्रमोशन के लिए आगरा पहुंची सारा अली खान और कार्तिय आर्यन ने ताजमहल का दीदार किया। कार्तिक सफेद टी शर्ट पहने थे, इस पर लव आज कल 2 लिखा हुआ था, उन्होंने फोटो भी कराए। इससे वे ताजमहल में अपनी मूवी का प्रमोशन करने के विवाद में फंस सकते हैं।
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की मूवी लव आज कल टू वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही है। वे मंगलवार को आगरा में मूवी के प्रमोशन के लिए आए, यहां वे शाम को ताजमहल का दीदार करने के लिए गए। कार्तिक आर्यन सफेद टी शर्ट पहने हुए थे, उस पर लव आज कल टू लिखा हुआ था। उन्होंने ताजमहल में सारा अली खान के साथ फोटो कराए।
प्रचार पर प्रतिबंध
ताजमहल में किसी मूवी, ब्रांड सहित अन्य कोई प्रचार नहीं कर सकते हैं, इस पर प्रतबिंध है। इसे लेकर कार्रवाई भी हो चुकी है। ऐसे में कार्तिक आर्यन की टी शर्ट पर लव आज कल टू लिखा हुआ था, इसे प्रमोशन से जोडकर देखा जा रहा है। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में मीडिया से अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार का कहना है कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। स्मारक में प्रमोशनल एक्टिविटी नहीं हो सकती है।

ताजमहल में सारा को आर्यन ने गोद में उठाया
ताजमहल में सारा अली खान और कार्तिक को देखने वालों की भीड लग गई, सारा को कार्तिक ने अपनी गोद में उठा लिया, उनके साथ सेल्फी ली। सेंट्रल टैंक बैंच पर फोटो कराए। सारा अली खान ताजमहल को देर तक निहारिती रहीं। वे करीब 30 मिनट ताजमहल में रहे।
आम पर्यटक की तरह टिकट लेकर किया प्रवेश
कार्तिक और सारा अली खान ताजमहल का दीदार करने के लिए टिकट विंडो पर पहुंचे, आम पर्यटकों की तरह टिकट ली। इसके बाद ताजमहल में प्रवेश किया।