आगरालीक्स … आगरा के आंबेडकर विवि नए कुलपति प्रो अशोक मित्तल होंगे, वे विवि के 46 वें कुलपति होंगे, प्रो अशोक मित्तल एएमयू में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। वर्तमान कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रो अशोक मित्तल को विभागाध्यक्ष बनाया गया है।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रो अशोक मित्तल को आंबेडकर विवि, आगरा का कुलपति बनाया है, वे तीन साल तक विवि के कुलपति के पद पर कार्यरत रहेंगे। एएमयू, अलीगढ में अर्थशास्त्र विभाग के प्रो अशोक मित्तल को विवि का 46 वां कुलपति बनाया गया है। प्रो अशोक मित्तल मैक्रोइकॉनोमिक्स, पब्लिक पफाइनेंस और इकोनोमेट्रिक्स के विशेषज्ञ हैं।