आगरालीक्स.. आगरा से बेंगलूरू के लिए हर रोज 27 मार्च से फ्लाइट शुरू हो रही है, 3536 रुपये किराया और 2 घंटा 25 मिनट में आगरा से बेंगलूरू पहुंच जाएंगे।
इंडिगो द्वारा आगरा से बेंगलूरू के बीच 27 मार्च से फ्लाइट शुरू की जा रही है। फ्लाइट हर रोज उडान भरेगी, बेंगलूरू से सुबह 11 .40 पर उडान भरेगी और आगरा 2 .10 पर आ जाएगी। आगरा से 2 .40 पर उडान भरेगी और 5. 05 पर बेंगलूरू पहुंच जाएगी।
2 घंटा 25 मिनट में यात्रा
इंडिगो ने पांच मार्च से आगरा बेंगलूरू फ्लाइट शुरू की है, यह दोपहर 2 .40 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट से उडान भरेगी और 5.05 बजे बेंगलूरू पहुंच जाएगी, एक यात्री का किराया 3536 रुपये रखा गया है।
बेंगलूरू से आगरा 2 घंटा 35 मिनट
इंडिगो की यह फ्लाइट बेंगलूरू से सुबह 11 .35 बजे उडान भरेगी और आगरा 2 .10 बजे आ जाएगी। बेंगलूरू से आगरा का किराया 3536 रुपये है।