आगरालीक्स ..आगरा में आपने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है तो पुलिस कर्मी घर आएंगे और सत्यापन करेंगे। एमपासपोर्ट पुलि स एप से आप सत्यापन की स्थिति देख सकते हैं। निर्धारित 21 दिन की समय सीमा से पहले ही सत्यापन किया जाएगा।
पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के बाद पुलिस सत्यापन करती है। इसके लिए आवेदक को चक्कर लगाने पडते हैं। मगर, अब ऐसा नहीं होगा। यूपी पुलिस ने एमपासपोर्ट मोबाइल एप लांच किया है। आनलाइन आवेदन करने पर एमपासपोर्ट मोबाइल एप पर ट्रेकिंग की जा सकेगी, इससे पता चल सकेगा कि सत्यापन हुआ है कि नहीं।
टेबलेट लेकर घर पहुंचेंगे पुलिस कर्मी
आगरा में भी एमपासपोर्ट मोबाइल एप का पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। पासपोर्ट के लिए आनलाइन आवेदन करने पर 21 दिन में सत्यापन हो जाना चाहिए। अब आवेदन करने के बाद आवेदक के घर पर पुलिस कर्मी टेबलेट लेकर पहुंचे। उसके द्वारा सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद आवेदक को एसएसपी कार्यालय में डिजिटल हस्ताक्षर करने होंगे। डिजिटल हस्ताक्षर होने के बाद पुलिस पासपोर्ट कार्यालय में सत्यापन की रिपोर्ट भेज देगी, यह प्रक्रिया 10 से 12 दिन में पूरी हो जाएगी।