आगरालीक्स …अस्थि रोग विशेषज्ञ को किडनैप कर 52 लाख की फिरौती वसूली गई, इंस्पेक्टर सस्पेंड कर दिया है। डॉक्टर के माता और पिता की हत्या कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मथुरा के हाईवे थाने की राधा पुरम एस्टेट कॉलोनी निवासी अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ निर्विकल्प अग्रवाल का महौली रोड पर भावना डायग्नोस्टिक सेंटर क्लीनिक है। 10 दिसंबर 2019 की रात को वे अपने क्लीनिक से रात को अपनी कार से घर से घर लौट रहे थे। गोवर्धन चौराहे पर ओवरब्रिज के पास अज्ञात नंबर की क्रेटा कार ने बगल से टक्कर मार दी, कार में चार बदमाश सवार थे। बदमाशों ने डॉक्टर का कार सहित अपहरण कर लिया।
52 लाख की वसूली फिरौती
डॉक्टर निर्विकल्प को किडनैप करने के बाद उनके मोबाइल से उनकी पत्नी भावना अग्रवाल के मोबाइल पर बदमाशों ने फोन किया। 52 लाख रुपये की मांग की, बदमाश 52 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद डॉ निर्विकल्प को सिटी हॉस्पिटल के पास छोडकर चले गए।
डॉक्टर के माता पिता की आगरा में हत्या
डॉ निर्विकल्प के माता पिता की आगरा में हत्या कर दी गई थी, इसलिए बदमाश द्वारा किडनैप करने से वे डर गए। 52 लाख रुपये देने के बाद भी पुलिस में सूचना नहीं दी। इस मामले में मथुरा के हाईवे थाने के इंस्पेक्टर जगदंबा सिंह ने अब चार बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बदमाश सनी मलिक निवासी न्यू सैनिक विहार कॉलोनी मेरठ, महेश निवासी नौहझील मथुरा, अनूप नौहझील मथुरा और नितेश निवासी भोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।