आगरालीक्स.. आगरा में दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तरह खुला क्लीनिक, ईसीज 50 रुपये और शुगर की जांच 24 रुपये में होगी।
बुधवार को नगर निगम का पहला हेल्थ सेंटर नगर निगम परिसर के बाहर शुरू किया गया। इस क्लीनिक में 50 रुपये के पर्चे पर डॉक्टर परामर्श देंगे, इस तरह के 10 क्लीनिक शहर में खोले जाएंगे।
हेल्थ सेंटरों पर एमबीबीएस और एमडी स्तर के चिकित्सक तैनात होंगे। इन सेंटरों पर जेनेरिक दवाएं मिलेंगी। डा. इशानी चावला दंत चिकित्सा और काउंसलिंग देंगी। पूर्व सीएमओ डाक्टर डीएन त्रिपाठी परामर्श देंगे।
136 तरह की जांच
स्मार्ट हेल्थ सेंटर योजना के पीपीपी पार्टनर आशीष भट्टाचार्य ने बताया कि रक्त की जांच के लिए करीब 4.80 करोड़ रुपये की मशीन लगाई गई हैं। जांच रिपोर्ट को एमडी स्तर का चिकित्सक प्रमाणित करके देगा। जिससे किसी रिपोर्ट में संदेह की स्थिति न रहे। यहां रक्त की करीब 136 तरह की जांच हो सकेगी।
जांच के रेट
लिपिड प्रोफाइल ” 200 ”
यूरिन जांच ” 35 “
किडनी फंक्शन टेस्ट ” 225
लिवर फंक्शन टेस्ट ” 225
सीबीसी ” 135 “
शुगर फास्टिंग ” 24
शुगर रेंडम ” 24
स्टूल रुटीन ” 35 “
ईसीजी ” 50 ”
एचआईपी ” 150 ”
अल्बूमिन ” 18 “
विटामिन डी ” 550 ”
विटामिन बी 12 ” 250
एचबीए वन सी ” 130 “
आईटेस्ट निशुल्क ” 100