आगरालीक्स.. आगरालीक्स आगरा निवासी आलोक शर्मा ब्रिटेन के वाणिज्य मंत्री बनाए गए हैं, 52 साल के आलोक शर्मा मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में 2015 से लगातार सांसद ऋषि सुनक को नया वित्त मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, वित्त मंत्री ऋषि सुनक इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद है। सुनक इससे पहले वित्त मंत्रलय में राज्य मंत्री थे और उन्हें ब्रिटिश खजाने के मुख्य सचिव का दर्जा प्राप्त था। ब्रिटिश मीडिया मौजूदा परिप्रेक्ष्य में वित्त मंत्री सुनक को सरकार में पीएम के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति मान रहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कहा है- महारानी ने ब्रिटिश खजाने के प्रमुख के तौर पर ऋषि सुनक की नियुक्ति को स्वीकृति दे दी है।
ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार में गृह मंत्री पद पर प्रीति पटेल पहले से ही हैं। इस प्रकार से ब्रिटिश सरकार के तीन अति महत्वपूर्ण पदों पर भारतीय काबिज हो गए हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री जॉनसन ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। भारतीय मूल की स्वेला ब्रेवरमैन को अटॉर्नी जनरल बनाया गया है। वह गोवा की हैं।