आगरालीक्स.. आगरा में ट्रैफिक पुलिस रोड पर खडी कार और बाइक के ई चालान काट रही है। सेंट जोंस कॉलेज और आगरा कॉलेज के बाहर खडी कार के चालान काटे गए। एमजी रोड पर शोरूम के बाहर सडक पर खडे वाहनों के भी चालान काटे जा रहे हैं।
आगरा में पार्किंग बडी समस्या बन चुका है, एमजी रोड पर शोरूम, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज है। ऐसे में लोगों को गाडी खडी करने में समस्या आ रही है। अधिकांश स्थानों पर पार्किंग नहीं है, रोड पर गाडी खडी करने पर ई चालान काटे जा रहे हैं।
कारों के काटे चालान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार सेंट जोंस कॉलेज पहुंचे, यहां सडक पर कार खडी हुई थी। उनके निर्देश पर कार के ई चालान काटे गए, कई कार पर धूल जमी हुई थी, इससे आशंका है कि यह कार काफी समय से खडी हैं। वहीं, आगरा कॉलेज के बाहर भी गाडियों के चालान काटे गए।