आगरालीक्स.. कवि कुमार विश्वास की घर के बाहर से फ़ॉर्च्यूनर कार चोरी होने पर उनका टवीट ट्रेंड कर रहा है, टिवीट में उन्होंने लिखा है कि
“फ़ॉर्च्यूनर” चोरी हुई है “फ़ॉर्च्यून” नहीं
चिल मारो यार ❤️ “प्यार” और “संस्कार” सलामत रहें, “कार” बहुत मिलेगीं
कवि कुमार विश्वास गाजियाबाद के इंद्रापुरम वसुंधरा सेक्टर तीन में रहते हैं। शनिवार को उनकी कार घर के बाहर खडी हुई थी, रात ढाई बजे चोर आए और कार चोरी कर ले गए।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे चोर
मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि सीसीटीवी में उनकी काली रंग की कार चोर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में थाने में कुमार विश्वास के मैनेजर वरदान शर्मा ने शिकायत की है, पुलिस जांच में जुटी है।