आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि के नए कुलपति डॉ अशोक मित्तल का https://agraleaks.com/ पर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, जाने कब करेंगे ज्वाइन।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि का नया कुलपति एएमयू के अर्थशास्त्र विभाग के डीन डॉ अशोक मित्तल को नियुक्ति किया है, वे तीन साल के लिए आगरा विवि के कुलपति बनाए गए हैं। वर्तमान कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित का कार्यकाल पूरा होने पर डॉ अशोक मित्तल को कुलपति बनाया गया है।
सवाल आंबेडकर विवि, आगरा का कुलपति बनाए जाने पर फीलिंग क्या रहीं
कुलपति डॉ अशोक मित्तल … जाहिर है अच्छा लगा, लेकिन यह मेरे लिए एक खबर थी,
सवाल आप विवि में कब ज्वाइन कर लेंगे
कुलपति डॉ अशोक मित्तल.. मैं एएमयू, अलीगढ में छुटटी के लिए आवेदन किया है, एक दो दिन में छुटटी का आवेदन स्वीकार होने के बाद वहां ज्वाइन कर लेंगे।
सवाल इस सप्ताह ज्वाइन कर लेंगे
कुलपति डॉ अशोक मित्तल ..उम्मीद है कि इस सप्ताह ज्वाइन कर लेंगे
कुलपति डॉ अशोक मित्तल के छात्रों ने क्या कहा
डॉ अशोक मित्तल के निर्देशन में शोध कर रहे छात्रों ने कहा कि सर बहुत ही शालीन हैं और एकेडमिक पर ध्यान देते हैं, छुटटी के दिन रविवार को भी आते हैं।