आगरालीक्स.. आगरा के एमजी रोड पर कारोबारी की मौत, कारोबारी की चांदी के नोट की कई राज्यों में सप्लाई, मौत से हर कोई हैरान है, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
आगरा के नेहरू नगर निवासी चांदी कारोबारी 50 वर्षीय अशोक जैन मूल रुप से मुंबई के रहने वाले हैं। वे लंबे समय से आगरा में रह रहे हैं और चांदी की करेंसी की सप्लाई कई राज्यों में करते हैं। बताया जा रहा है कि चांदी कारोबारी अशोक जैन रविवार दोपहर में नेहरू नगर से भगवान टॉकीज पैदल जा रहे थे, भगवान टॉकीज के पास वे गिर गए, स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाया लेकिन बेहोश थे। उन्हें लेकर एसएन इमरजेंसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें म्रत घोषित कर दिया।

चांदी की करेंसी का काम
चांदी कारोबारी अशोक जैन के पास से पुलिस को चांदी के नोट मिले हैं, इसमें 2000 रुपये, 500 रुपये, डॉलर सहित अन्य करेंसी है, बताया जा रहा है कि चांदी कारोबारी अशोक जैन कई राज्यों में चांदी की करेंसी सप्लाई करते थे। आगरा में उनके परिजन रहते हैं, पुलिस की सूचना पर वे एसएन पहुंच गए। मुंबई में कारोबारी के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।