आगरालीक्स.. दिल्ली में तीसरी बार सीएम बने अरविंद केजरीवाल ने हम होंगे कामयाब गीत गाया, 20 वीं सदी का अब यह गाना 21 वीं सदी में नागरिक अधिकार आंदोलन को धार देगा।
रविवार 16 फरवरी को तीसरी बार अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की शपथ ली, वे अलग ही अंदाज में मंच पर पहुंचे। समारोह में उन्होंने दिल्ली को एक आदर्श शहर बनाने के साथ देश का डंका दुनिया भर में पहराने के लिए सभी से मिलकर काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एक गीत गाकर मैं आगे की राह और देश कहां से कहां पहुंचना चाहिए।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने
हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब एक दिन
मन मैं है विश्वास पूरा है विश्वास एक दिन
दरअसल यह गीत अंग्रेजी के We Shall Overcome का हिंदी अनुवाद है, इस गीत का हिंदी में अनुवाद गिरिजा कुमार माथुर ने किया था।
हम होंगे कामयाब 1990 में अमेरिका के शहर फिलाडेल्फिया के चाल्र्स अल्बर्ट टिंडले द्वारा 1900 में भजन और प्रशंसा के रूप में तैयार किया गया एक सुरमय संगीत “I’ll Overcome Some Day का हिंदी अनुवाद है। इसका हिंदी अनुवाद गिरिजा कुमार माथुर ने 1960 में किया था। 20 वीं सदी में यह गीत नागरिक अधिकारों के लिए गाया गया, स्कूलों में सामूहिक गान के रुप में हम होंगे कामयाब और We Shall Overcome अभी भी गाया जाता है। चाल्र्स अल्बर्ट टिंडले मेथोडिस्ट एपीस्पोकल चर्च के मिनिस्टर थे और उन्होंने 50 से अधिक इस तरह के जॉसपल हिम्स लिखे थे। 20 वीं सदी में हम होंगे कामयाब और We Shall Overcome पॉपुलर रहा और विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों के लिए आंदोलन करते समय इस गीत को हौसले के तौर पर इस्तेमाल किया।
21 वीं सदी में भी प्रासंगिक
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह गीत 21 वीं सदी की युवा पीढी और युवा भारत के लिए गाया।
होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब एक दिन
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन।
हम चलेंगे साथ-साथ
डाल हाथों में हाथ
हम चलेंगे साथ-साथ, एक दिन
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन।
होगी शांति चारों ओर
होगी शांति चारों ओर, एक दिन
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
होगी शांति चारों ओर एक दिन।
नहीं डर किसी का आज
नहीं डर किसी का आज एक दिन
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
नहीं डर किसी का आज एक दिन।
- गिरिजा कुमार माथुर
- We shall overcome
- We shall overcome
- We shall overcome, some day
Oh, deep in my heart
I do believe
We shall overcome, some day
We’ll walk hand in hand
We’ll walk hand in hand
We’ll walk hand in hand, some day
Oh, deep in my heart
I do believe
We shall overcome, some day
We shall live in peace
We shall live in peace
We shall live in peace, some day
Oh, deep in my heart
I do believe
We shall overcome, some day
We are not afraid
We are not afraid
We are not afraid, TODAY