Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ US President Donald Trump Taj Mahal Visit : CM Yogi coming Agra on 18th February, Advance team reaches
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

US President Donald Trump Taj Mahal Visit : CM Yogi coming Agra on 18th February, Advance team reaches

119

आगरालीक्स ..आगरा में 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ताजमहल का दीदार करेंगे, सीएम योगी आज तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं, सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं, 24 फरवरी तक विरोध प्रदर्शन और हंगामा करने वालों पर धारा 144 के उल्लंघन में कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं, वे परिवार संग 24 फरवरी को ताजमहल का दीदार करेंगे। उनके ताज विजिट के लिए आगरा में तैयारी चल रही हैं, कडी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ 18 फरवरी की शाम को आगरा रहे हैं, वे खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक के रास्ते के साथ ही प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही अधिकारियों संग बैठक करेंगे।

आगरा में धारा 144, भेजे जाएंगे जेल
आगरा में धारा 144 लगी हुई है, ऐसे में 24 फरवरी तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विजिट को देखते हुए सख्ती कर दी गई है। इस दौरान कोई संगठन और व्यक्ति विरोध प्रदर्शन करते हैं और हंगामा करते हैं तो शांति भंग में जेल भेजा जाएगा।

आगरा पहुंची अमेरिका की एडवांस टीम


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आगरा विजिट के लिए सोमवार शाम को एडवांस टीम पहुंच गई। टीम ने खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल के अंदर तक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, अभी अमेरिका की स्पेशल टीम भी आगरा आ रही है, वह भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

error: Content is protected !!