आगरालीक्स… यूपी का बजट पेश करने के बाद आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, कोठी मीना बाजार में सामुहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, यहां एक साथ 1260 जोडे शादी के बंधन में बंधे हैं, श्रम विभाग के इस विवाह को लिम्का बुक आफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए दावा किया गया है।

कोठी मीना बाजार पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सीएम योगी खुद श्रमिकों के पुत्र और पुत्रियों को आशीर्वाद देने आए हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खडे श्रमिकों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, गरीबों को इलाज की सुविधा दी जा रही है।
