Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ US President Trump Taj Visit: Fleet passes through weak ROB in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

US President Trump Taj Visit: Fleet passes through weak ROB in Agra

186

आगरालीक्स.. आगरा में 24 फरवरी को दुनिया के शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द बीस्ट कार से कमजोर पुल से गुजरेगी। 65 साल पुराने पुल के कमजोर होने और गार्डर के बीच में स्पेस बनने पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया जा चुका है, इस पर बोर्ड भी लगाया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत के दौरे पर 24 पफरवरी को आ रहे हैं, उनका अहमदाबाद में स्वागत होगा। अमहदाबाद से 24 पफरवरी शाम चार बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे, यहां वे ताज महल का दीदार करेंगे और करीब दो घंटे रहेंगे। खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक नया रोड बनाया जा रहा है।
कमजोर है आरओबी
खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल जाने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द बीस्ट कार सहित अपनी फ्लीट के साथ निकलेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1955 में बना यह आरओबी कमजोर हो चुका है, गार्डन में स्पैस है और कई जगह क्षतिग्रस्त है। इसलिए ​आरओबी से भारी वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया है।

जाने बीस्ट कार के बारे में
सितंबर 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति की स्टेट कार बीस्ट आई,यह कार किसी भी बम, रसायनिक और न्यूक्लियर हमले को झेल सकती है। कार की छत पर हेलीकॉप्टर उतर सकता है। बीस्ट कार का दरवाजा दुनिया के सबसे मजबूत हवाई जहाजों में से एक बोइंग 757 प्लेन की बॉडी की तर्ज पर बना है। बीस्ट कार में 8000 सीसी का इंजन है। किसी खतरे की स्थिति में यह खुद को पूरी तरह लॉक कर लेती है। इस कार की लंबाई दो स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के बराबर है। कार में ट्रक का चेसिस लगा होता है। कोई बम विस्फोट और लैंडमाइन भी असर नहीं करे।

नई सडक के साथ चमकाए जा रहे डिवाइडर
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 24 फरवरी को ताजमहल विजिट के लिए खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक नई सडक बनाने के साथ डिवाइडर को चमकाया जा रहा है। कई टीम डिवाइडर चमकाने में लगी हुई है। मूर्तियों को साफ किया जा रहा है, यहां रास्ते में सराय ख्वाज पुलिस चौकी है, इसे भी हटाया जा रहा है।
लोगों और दुकानदारों का सत्यापन
खेरिया से लेकर ताजमहल तक के क्षेत्र में रहने वाले लोगों और दुकानदारों के सत्यापन का काम चल रहा है। करीब छह हजार घरों, होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों का सत्यापन कार्य किया गया है। इसमें चीता, थाने का फोर्स और लाइन से फोर्स को लगाया गया है। एसएसपी ने बताया कि एक-एक दुकानदार के पास जाकर पुलिस वाले फॉर्म भरवा रहे हैं। सभी के मोबाइल नंबर और स्थाई व अस्थाई पते नोट किए जा रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

टॉप न्यूज़

Sad News: Two sisters drowned in a pond in Agra; both died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत. परिवार...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

error: Content is protected !!