आगरालीक्स ..आगरा में आज और कल अपने जरूरी काम कर लें, 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ताजमहल के दीदार के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजगंज क्षेत्र के लोग घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे, बसों से लेकर ट्रेनों के संचालन पर भी असर पडेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ 24 फरवरी की शाम को विशेष वायुयान से अहमदाबाद से खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां से वे ताजमहल का दीदार करने के लिए जाएंगे। वे दो घंटे आगरा में रहेंगे, इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है।
11 किलोमीटर के रास्ते में पूरी तरह से बंद
खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल की दूरी 11 किलोमीटर है, इस रास्ते पर दुकान से लेकर लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी, स्कूलों की छुटटी भी पहले कर दी जाएगी। कोई भी इन रास्तों से नहीं निकल सकेगा।
आज और कल रिहर्सल, होगी परेशानी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विजिट के लिए आगरा में 22 और 23 फरवरी को रिहर्सल होगा, इसके लिए यातायात रोका जाएगा, इससे भी लोगों को परेशानी होगी, खेरिया एयरपोर्ट और ताजगंज क्षेत्र के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।
24 फरवरी को बंद रहेगा ईदगाह बस स्टैंड
24 फरवरी को ईदगाह बस स्टैंड पूरी तरह से बंद रहेगा, कोई भी बस नहीं चलेगी, रोडवेज बस आईएसबीटी से ही चलेंगी।
बदला गया रूट
सांई की तकिया से सिटी बस प्रतापपुरा की तरफ नहीं जाएंगी।
ग्वालियर से आने वाले वाहन रुनकता होते हुए मथुरा जाएंगे और जिन्हें कानपुर जाना है वह रोहता नगर से होटल रमाडा होते हुए जाएंगे
भरतपुर और सीकरी से आने वाले वाहन महुअर हाते हुए एनएच टू से कानपुर के लिए जाएंगे