आगरालीक्स.. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया के साथ मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ताजमहल के संगमरमर हुस्न को निहारा पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली डायना बेंच पर बैठकर फोटो कराएं । साथ ही विजिटर बुक में कमेंट लिखा उनके साथ उनकी बेटी और दामाद ने भी ताजमहल का दीदार किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ करीब 40 मिनट तक ताजमहल में रहे वे ताजमहल में करीब 1 किलोमीटर पत्नी के साथ पैदल चले।मोहब्बत की निशानी को अलग-अलग रूप में देखते रहे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, बिजनेस मैन हैं, ताजमहल में उन्होंने शाहजहां मुमताज की लव स्टोरी, पच्चीकारी से लेकर बिजनेस पर बात की, गाइड की जुबानी क्या ट्रंप और मेलानिया ने क्या सवाल किए।
राष्ट्रपति ट्रंप ताजमहल का क्या इतिहास है
नितिन सिंह गाइड पांचवे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल के लिए ताजमहल बनवाया था, वह उनसे बेपनाह प्यार करता था, मुमताज की मौत के बाद शाहजहां ने तुर्की और बगदाद से कारीगर बुलाकर सफेद संगमरमर से बनाया गया, 1630 ई में निर्मााण शुरु हुआ और 22 साल में ताजमहल बनकर तैयार हुआ। शाहजहां के बेटे ओरंगजेब ने उन्हें आठ साल तक आगरा किला में आक कैद करके रखा गया था, वहां से वह ताजमहल निहारते रहते थे।
राष्ट्रपति ट्रंप भावुक हो गए, कहा कि आठ साल तक कैद रखा गया
राष्ट्रपति ट्रंप किस पत्थर का इस्तेमाल किया गया, यह कहां से आया
नितिन सिंह गाइड ताजमहल सफेद संगमरमर से बनाया गया, इसे बनाने के लिए तुर्की और बगदाद से कारीगर बुलाए गए।
राष्ट्रपति ट्रंप गार्डन और पच्चीकारी के बारे में पूछा
नितिन सिंह ने बताया कि उन्होंने गार्डन, पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली, मस्जिद के बारे में भी पूछा
राष्ट्रपति ट्रंप डबल डॉम और फाउंटेन के बारे में पूछा
नितिन सिंह डबल डॉम, फाउंटेन के बारे में भी राष्ट्रपति ट्रंप ने पूछा, उन्हें जानकारी दी गई।
मेलानिया पच्चीकारी पेटिंग है या कलर
नितिन सिंह यह पच्चीकारी पेटिंग या कलर नहीं है, ये स्टोन हैं, उन्हीं को लगाया गया है
राष्ट्रपति ट्रंप अब अमेरिका से भी पर्यटक आएंगे
नितिन सिंह राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मेरी यात्रा से बिजनेस को भी फायदा होगा, अमेरिका से ज्यादा पर्यटक आएंगे।
नितिन सिंह को स्म्रति चिन्ह भी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया