आगरालीक्स…. अलीगढ में बवाल के बाद आगरा में भी अलर्ट किया गया है, अलीगढ में 72 घंटे से इंटरनेट बंद है, इसे और बढाया जा सकता है, आगरा में भी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
अलीगढ में सीएए के विरोध में हिंसक प्रदर्शन के बाद सोमवार को इंटरनेट बंद कर दिया गया था। 24 घंटे तक इंटरनेट बंद किया गया था, मंगलवार को इसे 24 घंटे के लिए बढा दिया गया। इसे 24 घंटे के लिए और बढा दिया गया, बुधवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बहाल होनी है लेकिन संभावना कम लग रही है। अभी हालात में सुधार नहीं हुए हैं, इसलिए इंटरनेट सेवा बंद करने का समय और बढाया जा सकता है।