आगरालीक्स ..आगरा में तीन दिन अपने मेहमानों को ताजमहल फ्री में घुमा सकेंगे, शाहजहां और मुमताज की असली कब्र भी दिखाई जा सकेंगी। ताजमहल में शाहजहां के उर्स पर 21 से 23 मार्च तक फ्री में प्रवेश मिलेगा। तीन दिन तक ताजमहल में शाहजहां का उर्स मनाया जाएगा।
मुगल शहंशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की मौत होने पर ताजमहल बनवाया था, ताजमहल में मुमताज और शाहजहां की कब्र हैं, ये कब्रें तहखाने में हैं। इन कब्रों की प्रतिकीर्ति बनी हुई हैं, पर्यटन इन्हें ही देख सकते हैं। तहखाने में असली कब्र नहीं देख पाते हैं।
तीन दिन तक ताजमहल में प्रवेश निशुल्क
हर साल ताजमहल में तीन दिन तक शाहजहां का उर्स मनाया जाता है। इस बार उर्स 21 से 23 मार्च तक मनाया जाएगा। ताजमहल के उर्स में प्रवेश निशुल्क होता है, साथ ही तहखाने में असली कब्र भी देख सकते हैं। मगर, इस दौरान भीड बहुत अधिक होती है।