आगरालीक्स.. आगरा में ट्रेन में बम की झूठी सूचना देने पर पकडे गए युवक के बाद अब कक्षा चार के छात्र द्वारा आगरा के जिला अस्पताल में बम की सूचना पर खलबली मच गई, पुलिस पहुंच गई, अस्पताल में छानबीन की गई। मगर, बम नहीं मिला, इसके बाद जिन मोबाइल नंबर से पफोन आया था, उसे ट्रेस किया गया, पुलिस फोन करने वाले कक्षा चार के छात्र के घर पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में छात्र ने कहा कि वैसे ही फोन कर दिया था, कोई बम नहीं था। बच्चे के परिजन ने माफीनामा लिखा, इसके बाद पुलिस लौट गई।
आगरा के थाना रकाबगंज प्रभारी ने बताया कि दोपहर 2:55 बजे पुलिस को जिला अस्पताल में बम की सूचना मिली थी। पुलिस ने अस्पताल की तलाशी की। चप्पा-चप्पा छाना। चार घंटे तक हर कोने में चेकिंग की। बाद में कॉल करने वाले की जानकारी की गई। पता चला कि थाना न्यू आगरा क्षेत्र से किसी बच्चे ने कॉल किया था। पुलिस उसके घर पहुंची तो बच्चों के पिता ने माफी मांगी। पुलिस ने बातों-बातों में बच्चों से बात की। उन्होंने बताया कि एक बच्चा पुलिस कमिश्नर बना था, एक एसएसपी और एक बच्चा आतंकवादी बना था। इसी बीच पिता के फोन से 112 नंबर पर फोन कर दिया। रकाबगंज थाना प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि बच्चे घबरा गए थे। पिता ने लिखित माफीनामा दिया है।