आगरालीक्स.. आगरा में ताज का दीदार करने के बाद सुर्खियों में आईं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के ताज के साथ मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, बेहद खूबसूरत दिख रही इवांका ट्रंप भी पीछे नहीं हैं, वे इन मीम्स को रीटवीट कर रही हैं।
आगरा में 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका ट्रंप और उनके पति जेरेड ने ताजमहल का दीदार किया था। इसके बाद इवांका ट्रंप ने अपने ताजमहल विजिट के फोटो टवीट किए। इसके बाद से ताजमहल के साथ इवांका के मीम्स बनने लगे।
इवांका के ताज विजिट के मीम्स वायरल होने के बाद इवांका ने रीटवीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि
I appreciate the warmth of the Indian people.
…I made many new friends!!!
एक अन्य मीम्स पर भी इवांका ट्रंप ने रीटिवीट किया है, इसमें उन्होंने लिखा है कि
Thank you for taking me to the spectacular Taj Mahal,
It was an experience I will never forget