Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Corona Virus Agra: 3 Medical store seal for black market of N 95 Mask in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Corona Virus Agra: 3 Medical store seal for black market of N 95 Mask in Agra

196

आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना वायरस के चलते मास्क को ब्लैक में बेचने पर कांग्रेस नेता जगदीश वर्मा का वर्मा मेडिकल स्टोर सहित तीन किए सील, टीम ने कई जगह मारे छापे, ब्लैक में मास्क बेचने वालों पर की जा रही कार्रवाई।

डीएम के निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा और एलआईयू इंस्पेक्टर राजबहादुर सिंह ने मेडिकल स्टोर पर स्टिंग किया। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि एलआईयू इंस्पेक्टर राजबहादुर सिंह ग्राहक बनकर वर्मा मेडिकल स्टोर, बाग फरजाना पर पहुंचे, इसके संचालक जगदीश वर्मा है, वहां मौजूद कर्मचारी ने 150 रुपये कीमत में खरीदे गए एन 95 मास्क को 350 रुपये में दिया। इसे सील कर दिया है। इसी तरह से ग्राहक बनकर गायत्री मेडिकल एंड सर्जिकल, फव्वारा पर पहुंचे, तीन रुपये की खरीद का मास्क 25 रुपये में दिया जा रहा था, इसे भी सील कर दिया। पॉपुलर मेडिकल स्टोर हॉस्पिटल रोड पर 17 रुपये कीमत का मास्क 70 रुपये में बेचा जा रहा था, इसे भी सील कर दिया है। टीम ने ​केसरी मेडिकल स्टोर, बी लाल मेडिकल स्टोर और आरके मेडिकल स्टोर पर भी छापा मारा लेकिन यहां मास्क नहीं मिले।

सुधीर मेडिकल स्टोर, राजा की मंडी पर छापा
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि वे खुद सुधीर मेडिकल स्टोर, राजा की मंडी पर ग्राहक बनकर मास्क खरीदने पहुंचे। एन 95 मास्क नहीं था, सामान्य मास्क जो डेढ रुपये से दो रुपये का आता है उसे 25 रुपये का बेच रहे थे। एक अन्य मास्क जो एन 95 नहीं था उसके 300 रुपये ले रहे थे। मास्क और दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है।

लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

error: Content is protected !!