आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से लोग सहमे हुए हैं, दयालबाग में स्वामी जी महाराज की समाध को अनिश्वितकाल के लिए बंद कर दी है। यहां दुनिया भर से पर्यटक आते हैं, राधास्वामी सत्संग काउंसिल ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने पर समाधि को बंद रख कर दिया गया है।
आगरा के खंदारी क्षेत्र निवासी जूता कारोबारी सहित पांच परिजनों में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। आगरा के कोरोना से पीडित 15 इटली पर्यटकों का दल भी आगरा के होटल में ठहरा था। इसके बाद से सतर्कता बढा दी है, पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। ऐसे में राधास्वामी सत्संग काउंसिल ने राधास्वामी मत प्रवर्तक परम पुरुष पूरन धनी स्वामी जी महाराज की पवित्र समाध को अनिश्वितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
देश विदेश से आते हैं पर्यटक, होली पर भीड
राधास्वामी मत समर्थक दुनिया भर में है, ये समाध स्थल पर आते हैं, आम पर्यटक भी यहां आने लगे हैं। होली पर पर्यटकों की संख्या बढ जाती है। इसे देखते हुए समाध में प्रवेश अनिश्विकाल के लिए बंद कर दिया गया है। स्वामी बाग नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय कपूर का कहना है कि राधास्वामी सत्संग काउंसिल ने जनहित में समाध में प्रवेश बंद करने का निर्णय लिया है, कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा टलने पर ही समाध में प्रवेश खोला जाएगा।