आगरालीक्स .. आगरा के स्कूल 22 मार्च तक बंद कर दिए हैं, ऐसे में जिन स्कूलों में एग्जाम चल रहे हैं, वहां एक दिन में दो परीक्षाएं कराई जा रही हैं, जिससे जल्द स्कूल बंद किया जा सके।
कोरोना के चलते यूपी के सभी स्कूल 22 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं लेकिन जिन स्कूलों में परीक्षाएं हैं वहां स्कूल बंद नहीं होंगे। ऐसे में आगरा के सेंट पफेलिक्स सहित कई स्कूलों ने परीक्षा कार्यक्रम संशोधित कर दिया है, जिससे एक दिन में दो परीक्षाएं कराकर जल्द से जल्द परीक्षाएं कराने के बाद स्कूल की छुटटी करा दी जाए। सेंट कॉनरेड सहित कई स्कूलों में परीक्षाएं हो चुकी हैं वहां 22 मार्च तक छुटटी कर दी गई है।
विवि की परीक्षाएं 17 मार्च तक स्थगित
आगरा के आंबेडकर विवि की 14 से 17 मार्च तक की परीक्षा स्थगित, परीक्षा देने पहुंच गए छात्र पहुंच गए, इसके बाद पता चला कि परीक्षा स्थगित हो गई है, विवि की वेबसाइट पर भी परीक्षा स्थगित किए जाने का नोटिस अपलोड कर दिया गया है।
यूपी के सभी स्कूल 22 मार्च तक बंद
यूपी सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है, सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बैठक की। इसके बाद 22 मार्च तक प्रदेश के सभी स्कूल और कॉेलेजों को 22 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है, 23 मार्च को समीक्षा की जाएगी, इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि स्कूल कब से खोले जाएंगे।
आगरा में सात केस
आगरा में इटली से 25 फरवरी को लौट कर आए जूता कारोबारी सगे भाई, एक महिला और दो बच्चों में तीन मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल मे जूता कारोबारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।अभी तक आगरा के 7 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है और करीब 245 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके लिए आगरा में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083