आगरालीक्स… आगरा में कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह चल रहीं हैं, आगरा पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले और ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाह चल रही हैं, इन्हें फॉरवर्ड किया जा रहा है। ऐसे में आगरा पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की किसी भी अफवाह को फॉरवर्ड ना करें, जो इस तरह के मैसेज ग्रुप में डाल रहा है उसे डिलीट कर दें और तुरंत पुलिस को सूचना दें, इस तरह की अफवाह पफैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, ग्रुप एडमिन और सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी।