Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Lock Down in Agra: First FIR Lodged in Agra for violation
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Lock Down in Agra: First FIR Lodged in Agra for violation

150

आगरालीक्स.. आगरा में लॉक डाउन में बेवजह सडक पर खडे होने पर पहला मुकदमा, तीन अरेस्ट, पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, 533 वाहनों के चालान काटे गए, 41 वाहन सीज किए गए हैं।

आगरा में लॉक डाउन को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे थे, ऐसे में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सरला बाग, न्यू आगरा में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने मीडिया को बताया कि लॉकडाउन में सड़क पर खड़े होने वाले लोगों पर सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवा को दयालबाग क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े युवक पुलिस के टोकने पर भिड़ गए। इस मामले में एक महिला समेत पांच के खिलाफ न्यू आगरा थाने में सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन में आइपीसी की धारा 188 के तहत और सरकारी कार्य में बाधा की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है सरला बाग निवासी मयंक, पुष्पेंद्र, राहुल , शारदा और लव कुमार को अरेस्ट किया है।
533 वाहनों का चालान, 41 सीज
लॉकडाउन के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने 533 वाहनों के चालान किए। ये वे लोग थे जो बिना किसी इमरजेंसी के घरों से बाहर आए थे। ये लोग यह देखना चाहते थे कि शहर के हालात कैसे हैं। खाली सड़कें कैसी दिखती हैं। इनके पास घरों से बाहर आने का कोई जायज कारण नहीं था। पुलिस ने 41 वाहन सीज किए। इन लोगों के पास वाहनों के कागज नहीं थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!