आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 12 हो चुकी है, दिल्ली के निजामुद्दीन की जमात से जुडे 28 सहित 47 के सैंपल लिए गए हैं और 55 की स्क्रीनिंग की गई है।
अमेरिका से लौटे बेटे के बाद बाईपास स्थित हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 12, आठ हो चुकी हैं ठीक, चार एसएन में भर्ती
दिल्ली के निजामुद्दीन की जमात से जुडे 28 के लिए गए सैंपल, 19 को एसएन और जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
55 की स्क्रीनिंग के बाद 28 जमात से जुडे लोगों सहित 47 के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं
मंगलवार को 17 सैंपल भेजे गए थे, इनकी रिपोर्ट नहीं आई है, रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है
दिल्ली के निजामुद्दीन की तबलीगी जमात से जुडे 104 लोगों को मस्जिदों से निकालकर पुलिस अपने साथ मधु रिसोर्ट में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर ले गई, इन सभी की जांच की जा रही है।
12 मार्च को और उसके बाद विदेश से आगरा लौटने वालों को 2 अप्रैल शाम सात बजे तक वाटस एप नंबर पर सूचना देनी है, ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

आगरा की अन्य प्रमुख खबरें
शांति स्वीटस एंड रेस्टोरेंट में वेटर के 31 मार्च को सुसाइड करने के मामले में संचालिका राज्यमंत्री चौधरी उदयभान की पुत्रवधू सीमा चौधरी पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में मुकदमा
शाहगंज क्षेत्र में ज्वैलर के पत्नी सहित 311 मार्च को सुसाइड करने के मामले में ज्वैलर के पिता और मां पर मुकदमा, जेल भेजे गए
राशन बांटते समय एक मीटर की दूरी रखने की चली कवायद