आगरालीक्स… आगरा में लॉक डाउन में दवा कारोबारियों के पास बनाने के लिए पैसे लेने के आरोप प्रत्यारोप के बीच दवा कारोबारियों में लात घूसे चले, एक घायल हो गया है, दवा कारोबारियों की दो एसोसिएशन ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
आगरा में लॉक डाउन में थोक दवा की दुकान और मेडिकल स्टोर खुल रहे हैं। दवा कारोबारियों और इनके यहां काम करने वाले कर्मचारियों को आने जाने के लिए पास दिए जा रहे हैं। यह काम एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिया गया है। आगरा फार्मा एसोसिएशन और महानगर आगरा केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा पास जारी किए जा रहे हैं। आगरा पफार्मा एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी पुनीत कालरा और महानगर आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा के बीच पास जारी करने के लिए पैसे लेने और दवा कारोबारियों को अपनी संस्था का सदस्य बनाने के लिए स्लिप काटने को लेकर विवाद हो गया। मामला गर्माता चला गया, पफोन पर गाली गलौज होने के बाद दोनों रोड पर आ गए।
बीच बाजार चले लात घूसे
फव्वारा दवा बाजार में महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के आशीष शर्मा और आगरा पफार्मा एसोसिएशन के पुनीत कालरा के बीच लात घूसे चले, इससे अफरा तफरी मच गई। इसमें पुनीत कालरा के चोट आई है और रामरघु हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। दोनों की तरपफ से एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली में तहरीर दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।