Thursday , 7 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Corona Update Agra: 22 Hot Spot area closed completely till 14th April in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Corona Update Agra: 22 Hot Spot area closed completely till 14th April in Agra

123

आगरालीक्स ..आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने ​स्पष्ट किया है कि जिले को सील करने का मतलब क्या है, बेवजह लोग सामान खरीदने के लिए लाइन में लग रहे हैं।
आगरा में कोरोना के 65 केस आ चुके हैं। जिन स्थानों पर कोरोना के केस मिले है, उन्हें हॉट स्पॉट मनाते हुए बैरीकेटिंग की गई है। अब इन सभी 22 स्थानों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, इन क्षेत्रों में कोई आ जा नहीं सकेगा, होम डिलीवरी ही की जाएगी। इसके अलावा पूरे जिले में पहले ही तरह से ही लॉक डाउन रहेगा। बेवजह लोग घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे।

आगरा के हॉट स्पॉट, जिन्हें किया गया सील
मास्टर प्लान रोड, खंदारी, बाईपास, नगला पदी, सुभाष नगर, वसंत विहार कमला नगर, रेलवे कॉलोनी, छावनी, एमिनेंट अपार्टमेंट, खंदारी, मोहनपुरा रावली, नामनेर स्थित अस्पताल ( साईं की तकिया ), कृष्णा विहार, जीवनी मंडी, आजमपाड़ा रामनगर,मंटोला,मघटई , बिचपुरी, हींग की मंडी, छत्ता,तोपखाना, लेडी लॉयल केपास
वजीरपुरा, गढ़ैया, ताजगंज, साबुन कटरा, एसएन के पीछे, सीता नगर राम बाग, चारसू गेट , किशोरपुरा ( जगदीशपुरा), चोहटना तेहरा ( सैंया ),
हसनपुरा ( खंदौली )

इन 22 क्षेत्रों में कोई नहीं जा सकेगा
इन 22 हॉट स्पॉट क्षेत्र में बैंक सहित अन्य प्रतिष्ठान भी नहीं खुलेंगे, दमकल की गाडियों से मॉपिंग कराई जाएगी और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इन क्षेत्रों में न्यूनतम सप्लाई होगी, मीडिया के भी लिए रोक है।

होम डिलीवरी के लिए कंट्रोल रूम
पूरी तरह से बंद किए गए 22 स्थानों पर होम डिलीवरी की जाएगी, इसके लिए कंट्रोल रूम के नंबर 0562-2454209 पर संपर्क कर सकते हैं।

आवश्यक कार्य के लिए मास्क पहनकर ही निकल सकेंगे
आगरा में पहले की तरह से ही लॉक डाउन में जरूरी सामान की आपूर्ति होगी लेकिन लोग बिना मास्क पहने नहीं निकल सकेंगे। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर जा सकते हैं, बेवजह बाहर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 5 get bail in Agra IPL Betting case

आगरालीक्स….Agra News: आगरा के होटल में आईपीएल के मैच में सट्टा लगाने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Committee for Government doctors private practice in Agra

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे सरकारी डॉक्टरों की जांच...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 24 घंटे में 4 एमएम बारिश दर्ज...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 7th May 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 7 मई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ​पश्चिम बंगाल...

error: Content is protected !!