आगरालीक्स …आगरा में कोरोना की जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आ गई है, 150 सैंपल में से 41 की रिपोर्ट निगेटिव आई है अभी 109 सैंपल की जांच चल रही है।
आगरा में आठ अप्रैल को कोरोना संक्रमित 76 साल की महिला मरीज की आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उनकी हालत गंभीर थी, हालांकि एसएन प्रशासन ने मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है। इससे पहले आगरा के रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के कोरोना संक्रमित लैब टेक्नीशियन की पत्नी और बेटी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
41 की रिपोर्ट निगेटिव
आगरा से 7 अप्रैल को 150 सैंपल भेजे गए थे, इसमें से 41 की रिपोर्ट आ गई है, ये सभी निगेटिव हैं, इन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। अभी 109 की रिपोर्ट आनी है।
115 के लिए सैंपल, 10 भर्ती
आठ अप्रैल को आगरा में 132 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, इसमें से 115 के सैंपल लिए गए हैं और 10 को भर्ती किया गया है।
आगरा में कोरोना
8 अप्रैल तक कोरोना संक्रमित मरीज 65
मरीज की हुई मौत 01
मरीजों का चल रहा इलाज 56
मरीज हो चुके हैं ठीक 08